फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेटेस्ट ‘पोचू’ बना आकर्षण

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Aligarh
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। अपने देश, अपनी मिट्टी से दूर शरणार्थी का जीवन गुजार रहे तिब्बती नागरिक गरम कपड़ों के साथ शहर में हाजिर है। सर्दी की आहट के साथ ही उनका बाजार भी गुलजार होने लगा है। यह लोग ग्राहकों की संख्या में इजाफा से उत्साहित हैं।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित दूबे पड़ाव और मालवीय पुस्तकालय के पास हर साल की तरह इस साल भी तिब्बती बाजार सज गया है। दोनाें मार्केट में करीब 65-70 दुकानें हैं। नए डिजायन और गरम कपड़ों को देखने और खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। फैंसी आइटम की भरमार है। कई रेंज व डिजाइन में जैकेट, कार्डिगन, स्वेटर, जर्सी, टोपी, दस्ताने, मफलर, कंबल आदि उपलब्ध हैं। फैंसी आइटम ‘पोचू’ पर जाकर युवतियों की निगाहें ठहर जाती है। यह मार्केट का बिल्कुल लेटेस्ट आइटम है। ऊन से बुने इस फुल बाजू ‘पोचू’ के फ्रांट पर सिंगल फैंसी बटन लगा है। इसे लैगिन या जींस पर पहना जा सकता है। सुंदर प्रिंटेड शॉल की दुकानों पर भी खरीददारों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले तक बहुत कम ग्राहक आ रहे थे। गुरुवार से ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है। धीरे-धीरे बिक्री बढ़ रही है।
- पासंग (दीपक)
इस बार नए डिजायन व लूक में गरम कपड़े आए हैं। लेडिज के लिए कई तरह के कार्डिगन है। फ्रॉक स्टाइल के कार्डिगन ज्यादा पसंद किए जा रहे है।
- तेनजिन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें