फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: घर से स्कूल पढ़ने गई नौवीं की छात्रा लापता, हसायन की युवती नामजद, तलाश रही पुलिस

Fri, 05 Jul 2024 02:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

छात्रा स्कूल गई थी, पर छुट्टी के बाद वह घर नहीं लौटकर आई। इस पर घरवालों को चिंता हुई, पर छात्रा का कहीं पता नहीं चला। पिता ने एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नामजद महिला छात्रा से अधिक फोन करती थी, उसी के सहयोग से बेटी को अगवा किया गया है।
विज्ञापन
तलाश में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदुआगंज कस्बा क्षेत्र के एक गांव की नौवीं की 13 वर्षीय छात्रा 2 जुलाई सुबह स्कूल पढ़ने के लिए घर से निकली, लेकिन छुट्टी के बाद वापस घर नहीं लौटी। कुछ देर बाद परिजनों ने तलाशना शुरू किया तो किशोरी का कहीं पता नहीं चल पाया। 

विज्ञापन


किशोरी के पिता रौदास सिंह ने हाथरस जनपद के हसायन कस्बा निवासी साधना पुत्री हरवीर तथा अज्ञात के विरुद्ध बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पिता का आरोप है कि नामजद युवती अक्सर फोन पर बेटी से बात करती थी, उसी के सहयोग से बेटी को अगवा कर ले गया है। पुलिस इस घटना में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें