फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः पीएसी के 20 जवानों सहित 95 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्क पहने एवं दो गज की दूरी का ध्यान रखें। जनपद में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। 15 बीएन पीएसी (अलीगढ़/आगरा) के 20 जवानों सहित 95 लोग इसकी चपेट में आए हैं। अब सक्रिय लोगों की संख्या बढ़कर 244 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज एवं प्राइवेट लैब से रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ गई है। जिले में 95 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें जेएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक एवं वहां उपचार कराने पहुंचे मरीज भी शामिल हैं। सीएमओ ऑफिस में तैनात डाटा मैनेजर पहले से ही संक्रमित हैं। अब उनके कमरे का एक कर्मचारी भी चपेट में आ गया है। डाटा मैनेजर के कक्ष के दो लोगों को बुखार एवं खांसी की शिकायत है। विभाग के एक बड़े अधिकारी भी बीमार चल रहे हैं। संक्रमित मरीजों में 28 महिलाएं हैं। 17 वर्ष से कम उम्र के नौ बच्चे हैं।
इकरा कॉलोनी के 4, जेएनएमसी के 3, चौहान जामुन के 2, दीनदयाल अस्पताल के 2, नौरंगाबाद के 2, धौर्रा माफी के 2 और मेडिकल रोड के 4 लोग संक्रमित हुए हैं। शहर के अन्य क्षेत्रों में लोग संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने लोगों से सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार होने पर कोविड टेस्ट कराने का आग्रह किया है। मास्क पहनने एवं दो गज की दूरी रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि भीड़ भाड़ में नहीं जाएं। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दो डोज अवश्य लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ा
आज सैंपल जांच - 3861
अब तक संक्रमित - 21534
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें