फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमिया उर्दू आ सकते हैं प्रकाश जावड़ेकर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जामिया उर्दू अलीगढ़ का प्रतिनिधि मंडल फिरोज बख्त अहमद के नेतृत्व में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जवाडे़कर से उनके दिल्ली स्थित मंत्रालय में मिला। इस बीच प्रकाश जावडेकर को जामिया उर्दू के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया और संस्था के इतिहास से परिचित कराया।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जवाडेकर ने जामिया उर्दू अलीगढ़ के इतिहास और कार्यों को सुना और केंद्र सरकार द्वारा संचालित माध्यमिक शिक्षण बोर्ड एनआईओएस को जामिया उर्दू अलीगढ़ के अदीब और अदीब माहिर से समकक्षता के लिए बोर्ड के अध्यक्ष को कार्यवाही के लिए आदेशित कर दिया।
विज्ञापन

पिछले 80 साल से जामिया उर्दू उर्दू का विकास और मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही है।


रजिस्ट्रार शमून रज़ा नकवी के केंद्रीय मंत्री प्रकाश जवाडेकर को जामिया उर्दू अलीगढ़ के सौ से अधिक अन्य बोर्ड और यूनिवर्सिटी द्वारा समकक्षता के आदेश को दिखाया और एक कापी उन्हें दी। ओएसडीरहत अली खान ने कहा की उर्दू को मुख्यधारा के शिक्षा और रोज़गार से जोड़ना ही जामिया उर्दू का संकल्प है। केंद्रीय मंत्री के द्वारा समकक्षता की कार्यवाही के आदेश देने से उर्दू भाषी लोगों में ख़ुशी की लहर है।
विज्ञापन


एएमयू के पूर्व मीडिया सलाहकार डॉ. जसीम मोहम्मद ने कहा की अब समय आ गया है की मोदी सरकार उर्दू भाषी छात्र छात्रों को मुख्यधारा की तरह शिक्षा लेने का अधिकार दे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को स्वयं संज्ञान में लेकर जामिया उर्दू अलीगढ़ के पाठ्यक्रमों को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से समकक्षता देकर प्रदेश के उर्दू भाषी लोगों को उपहार स्वरूप प्रदान करें। उन्होंने एएमयू के सेंटरों को विशेष अनुदान देने और वार्षिक बजट में लाए जाने की भी मांग की। प्रतिनिधिमंडल में एएमयू कोर्ट सदस्य प्रो. हुमायू मुराद, मजीद खान, शाहिद परवेज मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें