फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर एथलेटिक्स में पांच गोल्ड हासिल कर अलीगढ़ ने भरा फर्राटा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



डिस्ट्रिक्ट मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से जिले में पहली बार 28वीं प्रदेश स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स पुरुष-महिला प्रतियोगिता रविवार को जिला स्टेडियम में आयोजित की गई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि कोल विधायक अनिल पाराशर ने किया। प्रतियोगिता में 35 से 95 वर्ष के करीब 300 खिलाड़ियों ने 18 इवेंट्स में मैदान पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में 100 मी. व 800 मी. अलग-अलग आयु वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा कायम रहा।

प्रतियोगिता में कोल विधायक ने कहा कि जिले के लिए गौरव की बात है कि यहां पहली बार इतनी बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। कहा कि वह भी कभी खेलकूद में काफी रूचि रखते थे।
विज्ञापन


समय से साथ-साथ व्यस्थता बढ़ती गई और खेल का साथ लगभग छूट सा गया। सभी खिलाड़ियों का उत्सावर्धन किया। कहा कि खेल में हार जीत इतना मायने नहीं रखता भाग लेना ज्यादा जरूरी है।

इस दौरान मंचासीन अतिथि जिलाक्रीड़ाधिकारी अनिल कुमार, उ.प्र. मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदलाल सिंह, जिला मास्टर एथेलिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह फकीरा, सचिव मनोज चौधरी, कमल नाथ तिवारी, समीर चौधरी, जिला रस्सा कसी के सचिव तस्लीम, शमशाद निसार आजमी, नदीम खांडे आदि मौजूद रहे। सभी का माला पहनाकर स्वागत किया गया। संचालन उपक्रीड़ाधिकारी अश्विनी कुमार त्यागी ने किया।

यह रहे परिणाम
प्रतियोगिता में 100 मीटर रेस में 45 से 49 आयु वर्ग में प्रथम दिनेश राघव अलीगढ़, द्वितीय परवेज खान सहारनपुर व तृतीय जगतरन सिंह कानपुर रहे। 50 से 54 में अलीगढ़ के श्री गोपाल प्रथम व शमशाद निसार आजमी तृतीय रहे। 60 से 64 में वीरपाल द्वितीय रहे। 70 से 74 में महेंद्र तृतीय रहे। 80 से 84 में हरवीर सिंह प्रथम रहे।
विज्ञापन

वहीं महिला वर्ग में 35 से 39 वर्ष में मेरठ की मीनाक्षी प्रथम रहीं। 45 से 49 में इंटरनेशनल एथलीट वाराणसी की नीलू शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

800 मीटर रेस व ऊंची कूद में मिले छह पदक
28वीं प्रदेश स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अलीगढ़ ने रविवार को दो स्वर्ण, दो चांदी और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। 40 वर्ष आयु वर्ग में अजय सिंह ने चांदी हासिल की। वहीं 45 में हिम्मत सिंह ने चांदी व सूरज पाल सैनी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 50 आयु वर्ग में वीरेंद्र कुमार तिवारी ने सोना व 80 में हरवीर सिंह ने सोना जीत जिले का नाम रोशन किया। वहीं ऊंची कूद में जिला मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव मनोज चौधरी ने प्रतियोगिता में भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान पर जगह बनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें