डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
श्री अग्रवाल परिषद के बैनरतले महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रसलगंज स्थित अग्रसेन चौक पर महायज्ञ हुआ। इसमें अजय अग्रवाल दंपती मित्र मंडल धर्मकांटा मुख्य यजमान रहे। महायज्ञ में सैकड़ों अग्रबंधुओं ने आहुतियां प्रदान कीं।
महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति पर माल्यार्पण डॉ. राजीव अग्रवाल, महेश अग्रवाल के. हार्डवेयर व अन्य अग्रबंधुओं ने किया। इसके बाद प्रभात फेरी को मुख्य अतिथि श्याम नारायण अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी का विभिन्न संगठनों ने कई जगह पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। प्रभात फेरी महानगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई डीएस कॉलेज में संपन्न हुई। अतिथि हरिप्रकाश गुप्ता, राजीव अग्रवाल प्लस प्वाइंट, अशोक गुप्ता, अनिल अग्रवाल देव मोटर्स, योगेश गोयल, आरके जिंदल, राजाराम गुप्ता, सौरभ सिक्ससंस, टोनी गर्ग, पूर्व विधायक विवेक बंसल, रमेश चंद्र गर्ग, महेश चंद्र गर्ग, अंबरीश गर्ग, मुकेश सिंघल, पवन मोरनी सहित अन्य जनों का अध्यक्ष उपेंद्र सिंघल, महामंत्री शरद गर्ग, कोषाध्यक्ष मनोज टिम्बर व मीडिया प्रभारी नवीन नारायन ने पताका ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अजय कार्ड, मनोज गोकुल, शलभ मित्तल, राकेश रीजेंसी, मनोज बब्बू, नरेंद्र अग्रवाल, शैलेंद्र गर्ग शालू भाई, आलोक क्लासिक, मनोज गर्ग, संजय लोहा, पुनीत जिंदल, अशोक अग्रवाल, मनोज जुपीटर, अमित एस्सार, कपिल बंसल, जितिन गर्ग, अतीत बिल्डर, नितिन, भरत अग्रवाल, प्रांजुल गर्ग आदि मौजूद रहे।