न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रेडिटेशन (एनबीए) ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेडएच कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग एवं इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग प्रोग्राम को मान्यता प्रदान की है।
एनबीए के मेंबर सेक्रेटरी डॉ. अनिल कुमार नासा का इससे संबंधित पत्र सोमवार को जेडएच कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के प्रिंसिपल प्रो. सुफियान बेग के पास पहुंच गया है। प्रो. सुफियान बेग ने बताया कि दोनो एमटेक पाठ्यक्रम है।
उन्होंने कहा कि एनबीए ने दोनो पाठ्यक्रमों को पांच-पांच साल के लिए मान्यता दी गई है। कॉलेज में दोनो पाठ्यक्रम पहले से संचालित हो रहे हैं। इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन एवं इंस्ट्रूमेंशन एंड कंट्रोल में 18-18 सीट हैं। उन्होंने बताया कि कई महीनों से मान्यता के लिए एनबीए के साथ पत्राचार किया जा रहा था।