फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीदरलैंड देगा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में नीदरलैंड सहयोग देगा। इस मामले में मंगलवार को नीदरलैंड सरकार के प्रतिनिधि एवं अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रतिनिधियों की बैठक हुई।

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में नीदरलैंड सरकार के वैश्विकरण प्रभाग के हैड डेनियल लिप्स चिट ने बताया कि नीदरलैंड सरकार अलीगढ़ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिये सभी प्रकार के तकनीकी व वित्तीय सहयोग देने की इच्छुक है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल अलीगढ़ स्मार्ट सिटी सभी प्रोजेक्टों को नीदरलैंड के प्रतिनिधि को अवगत कराया। शहर की प्रमुख समस्याओं स्टार्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम, सीवरेज सिस्टम की कठिनाइयों के समाधान में नीदरलैंड की सहायता की अपेक्षा कीञ। डेनियल लिप्सचिट ने सभी प्रोजेक्टों में रुचि दिखाई व बेहतर ताल मेल से कार्य करने सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन


अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के चेयरमैन व मंडलायुक्त अजय दीप सिंह ने डेनियल लिप्सचिट से अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्टों को अच्छी तरह से लागू करने के लिये सस्टेनेबल विकास के माडल से समाज के सभी वर्गों को लाभांवित करने व शहरी गरीबों के लिये लाभकारी परियोजनाओं को लागू करने, जल के पुन: उपयोग, स्टार्म वाटर मैनेजमेंट की तकनीकी, सेप्टिंक मैनेजमेंट, सौर उर्जा, क्षमता संवर्धन, शैक्षिक सहयोग एवं अलीगढ़ महानगर को संपूर्ण स्मार्ट बनाने हेतु आधुनिक तकनीकी में नीदरलैंड की विशेषज्ञता तथा वित्तीय सहयोग की अपेक्षा की।
विज्ञापन


इसके बाद डेनियल लिप्सचिट ने महानगर के नकवी पार्क, एएमयू, अलीगढ़ ड्रेन, धौर्रा माफी आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। एएमयू में प्रोफेसर नदीम खलील से द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता भी की। बताते चलें कि नीदरलैंड सरकार द्वारा अभी तक प्रदेश के मात्र दो शहरों अलीगढ़ व बरेली के साथ ही आपसी सहयोग हेतु रुचि दिखाई है। इस मौके पर महाप्रबंधक सुरेंद्र कुमार, सह नोडल राजेश गुप्ता, ओएसडी मोहित मिश्रा, टीम लीडर मुजीबुर रहमान, सुशील खजान, अरूणा, देशदीपक, मोबिली पिडया के प्रतिनिधि मुकुल महाजन, राघवेंद्र सिंह राजपूत मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें