फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

09जिले के 47 क्रय केंद्रों पर शुरू तक नहीं हुई गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रदेश में किसानों के गेहूं की सरकारी खरीद का बुरा हाल है। इसके प्रति गंभीर मुख्यमंत्री दो तीन दिन में जनपद का दौरा कर किसी भी क्रय केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर सकते हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जनपद के परिपेक्ष्य में देखे तो भले ही स्थानीय अफसर प्रदेश के अन्य जनपदों के मुकाबले जनपद में खरीद को संतोषजनक ठहरा रहे हों, लेकिन स्थिति गंभीर है।

जिले के 107 क्रय केंद्रों में से 47 में तो गेहूं खरीद शुरू तक नहीं हुई है। शेष बचे 60 क्रय केंद्रों पर आठ दिन में मात्र 4 हजार मीट्रिक टन गेहूं ही खरीदा जा सका है। प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद निवेदिता शुक्ला ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर गेहूं खरीद की प्रगति जानी।
विज्ञापन


खरीद एजेंसी, केंद्र, लक्ष्य एवं उसके सापेक्ष खरीद
-खाद्य विभाग-छह केंद्र-10400 मीट्रिक टन लक्ष्य, चार केंद्रों पर खरीदा गया 100 मीट्रिक टन गेहूं।
-पीसीएफ-79 केंद्र-61400 मीट्रिक टन लक्ष्य, 47 केंद्रों पर खरीदा गया करीब 3500 मीट्रिक टन गेहूं।
-यूपी एग्रो-03 केंद्र-4000 मीट्रिक टन लक्ष्य, 02 केंद्रों पर खरीदा गया मात्र 52 मीट्रिक टन गेहूं।
-यूपीपीसीयू-10 केंद्र-14 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य, छह केंद्रों पर खरीदा गया 350 मीट्रिक टन गेहूं।
-भारतीय खाद्य निगम-02 केंद्र-4 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य, एक सेंटर पर खरीदा गया 251 मीट्रिक टन।

शून्य खरीद वाली एजेंसी
-नेफेड-दो सेंटर और शून्य खरीद, लक्ष्य तय नहीं किया गया।
-कर्मचारी कल्याण निगम-एक सेंटर, 1000 मीट्रिक टन लक्ष्य, खरीद शून्य।
-एसएफसी-चार केंद्र, 150 मीट्रिक टन लक्ष्य, शून्य खरीद।

वित्तीय वर्ष 2018-19 का खरीद लक्ष्य-94 हजार 500 मीट्रिक टन।
वित्तीय वर्ष 2017-18 का खरीद लक्ष्य-81 हजार मीट्रिक टन।

गेहूं का इस साल का समर्थन मूल्य
-1735 रुपये प्रति क्विंटल।

कमिश्नर ने किए दस अप्रैल तक प्रत्येक केंद्र पर खरीद आदेश
क्रय केंद्रों पर कम खरीद एवं एजेंसियों के लापरवाह रवैये से नाराज कमिश्नर अजय दीप ने दस अप्रैल मंगलवार से प्रत्येक क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद हर हाल में शुरू करने के आदेश कर दिए हैं। नोडल अफसर व एडीएम वित्त एवं राजस्व बच्चू सिंह ने बताया कि खरीद शुरू न करने वाली एजेंसियां के डिस्ट्रिक्ट हैड को चेतावनी जारी कर दी गई है। यही नहीं तहसीलवाइज एसडीएम को नोडल अफसर बनाया गया है। इसके अलावा 22 जिलास्तरीय अधिकारियों को पांच-पांच केंद्रों का नोडल अफसर बनाया गया है।
विज्ञापन


गेहूं खरीद के प्रति गंभीर मुख्यमंत्री ने दो तीन दिन में अलीगढ़ समेत अन्य जिलों के निरीक्षण के संकेत दिए हैं। इस दौरान वह अलीगढ़ आकर किसी भी क्रय केंद्र का निरीक्षण कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने पंजीकरण करा लें, क्रय केंद्रों पर मात्र पंजीकृत किसानों का गेहूं ही खरीदा जा सकेगा। डीएम के निर्देश पर पंजीकरण न करा पाने वाले किसानों के पंजीकरण केंद्र पर ही कराने की व्यवस्था की गई है। किसान अपने साथ आधार कार्ड एवं खसरा खतौनी भी लेकर आए तो उनका केंद्र पर ही पंजीकरण हो जाएगा।
बच्चू सिंह, गेहूं खरीद के नोडल अफसर एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें