फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क ई विद्यालयों पर लटका था ताला, दो हेडमास्टर सहित चार निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों का हाल बेहाल है। मंगलवार को जब बीएसए धीरेंद्र कुमार ने कई परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया तो कुछ में पढ़ाई के वक्त में ताला लटका हुआ था तो कुछ के अध्यापक गैरहाजिर थे। एक विद्यालय के प्रांगण में पशु बंधे थे। बीएसए ने दो प्रधानाध्यापकों व दो सहायक अध्यापकों को निलंबित कर दिया है।

बीएसए धीरेंद्र कुमार ने गंगीरी के प्राथमिक विद्यालय मुडिया खेड़ा का निरीक्षण किया। उस समय विद्यालय बंद था। विद्यालय के प्रांगण में पशु बंधे थे। कई साल से विद्यालय में रंगाई-पुताई नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन


बीएसए ने प्रधानाध्यापक जयप्रकाश को निलंबित कर दिया। गैरहाजिर शिक्षाािमत्र राजेंद्र का भी मानदेय काटने का निर्देश दिया है। पूछताछ में बीएसए कोे पता कि इस विद्यालय का निर्माण कार्य पूर्व माध्यमिक विद्यालय समैनाततारपुर के सहायक अध्यापक मदनपाल ने कराया था।

विद्यालय के एक कमरे व बरामदे में प्लास्टर का काम ही पूरा नहीं कराया गया था। इस पर बीएसए ने उक्त सहायक अध्यापक कोे भी निलंबित कर दिया है। गंगीरी क्षेत्र के ही प्राथमिक विद्यालय मलसई का बीएसए ने जब निरीक्षण किया तो यह विद्यालय भी बंद था। उन्होंने प्रधानाध्यापक इसशाद अली को निलंबित कर दिया।

वहां तैनात सहायक अध्यापक व शिक्षा मित्रों का वेतन काटने के आदेश दिए। सहायक अध्यापक देवप्रकाश को भी निलंबित कर दिया। प्राथमिक विद्यालय मखदूमनगर में निरीक्षण में गैरहाजिर पाए गए दो शिक्षामित्रों का मानदेय काटने के भी बीएसए ने निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर देवमाफी में भी उन्हें ताला लटका मिला।
विज्ञापन


उन्होंने सहायक अध्यापक इमरान अली व एक शिक्षामित्र का वेतन काटने का आदेश दिया। प्राथमिक विद्यालय रुखाला में भी उन्हें सहायक अध्यापक महीपाल गैरहाजिर मिले। उनका भी एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। यहीं के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक कुशलपाल गैरहाजिर थे। वहां तैनात सहायक अध्यापिका पढ़ाने के बजाय धूप में बैठी थी। दोनोें का एक दिन का वेतन काटने के आदेश बीएसए ने दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें