फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसएसपी की गाड़ी में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम-एसएसपी की गाड़ी में रोडवेज ने मारी टक्कर, हादसा बचा
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

डीएम और एसएसपी की गाड़ी में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे बड़ा हादसा बाल-बाल बचा। चालक बस लेकर भाग निकला। हादसे के वक्त डीएम और एसएसपी एक ही गाड़ी में बैठे थे। बस की टक्कर से पुलिस प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। हालांकि पुलिस ने एक बस को पकड़ा लेकिन यह पुष्टि होने पर कि उस बस ने टक्कर नहीं मारी है, थाने से छोड़ दिया गया।

जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद और एसएसपी राजेश पांडेय मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे अतरौली परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर अलीगढ़ के लिए लौट रहे थे। डीएम और एसएसपी एक ही गाड़ी में बैठे थे जबकि काफिले की अन्य गाड़ियां पीछे चल रही थीं। इसी दौरान रोडवेज बस ने डीएम की गाड़ी में गांव चौमुहां के निकट टक्कर मार दी।
विज्ञापन


डीएम के चालक की कुशलता के कारण गनीमत रही कि टक्कर जोरदार नहीं हुई। रोडवेज चालक बस को भगा लाया। पुलिस को सूचना दी तो पुलिस में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में चेकिंग की मगर जिस बस ने टक्कर मारी वह बस पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ी।

एसएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि अतरौली से वापस अलीगढ़ लौटते वक्त वह और डीएम एक ही कार में थे। पीछे से एक बस के बंफर से टक्कर लगी। बस तेजी से आगे भागी, जिस पर स्टाफ ने कुछ दूर पर चार पांच वाहनों को एक साथ रोका।
विज्ञापन


लेकिन घटना बेहद मामूली होने और बस की सटीक पहचान न होने पर सभी को छोड़ दिया गया। इस प्रकरण में रोडवेज के आरएम अतुल त्रिपाठी ने कहा कि वह अवकाश पर हैं इसलिए उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वह पता कराएंगे कि बस किस डिपो की है। इधर, एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि उनको भी इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें