न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम ने त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी। इसके बाद जिले में रिक्त पड़े 11 ग्राम प्रधान, दो बीडीसी एवं 14 ग्राम पंचायत सदस्य पद के उप चुनाव का बिगुल बज गया।
पांच फरवरी को संबंधित क्षेत्रों के आरओ अपने अपने क्षेत्र में अधिसूचना जारी करेंगे। इन पदों के लिए नामांकन 12 फरवरी को होंगे। जबकि 22 फरवरी को सुबह सात बजे से सायं पांच बजे तक मतदान होगा। 24 फरवरी को सुबह आठ बजे से मतों की गणना होगी।
---------------
चुनाव कार्यक्रम
- नामांकन-12 फरवरी को सुबह दस बजे से सायं चार बजे तक
- नामांकन पत्रों की जांच-13 फरवरी को सुबह दस बजे से
- नाम वापसी-15 फरवरी को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक
- प्रतीक चिन्ह आवंटन-15 फरवरी को दोपहर तीन बजे से
- मतदान-22 फरवरी को सुबह सात बजे से सायं पांच बजे तक
- मतगणना-24 फरवरी को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक
यह रही उप चुनाव की वजह
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त हुए 11 ग्राम प्रधानों के अधिकांश पद प्रधानों की मृत्यु की वजह से रिक्त हुए हैं, जबकि लोधा ब्लाक की ग्राम पंचायत ल्हौर्रा खिजरपुर और अलहदादपुर नींवरी के प्रधानों को पुराने मामलों में न्यायालय ने जेल भेजा है। इस वजह से यह पद रिक्त हुए हैं। जवां के गांव तेजपुर के प्रधान सुरेश सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इधर गंगीरी के वीसोरा गांव की ग्राम प्रधान अनीता देवी के चुनाव को एसडीएम न्यायालय ने अवैध घोषित किया है। प्रधान की उम्र मानक से कम पाए जाने पर यह निर्णय लिया गया।
इन ब्लाकों की ग्राम पंचायत में होगा प्रधानी का चुनाव
- अकराबाद-ग्राम पंचायत कीरतपुर
- लोधा-ग्राम पंचायत लेखराजपुर
- लोधा-ग्राम पंचायत अलहदादपुर नींवरी
- लोधा-ग्राम पंचायत ल्हौर्रा खिजरपुर
- जवां-ग्राम पंचायत आलमपुर सुबकरा
- जवां-ग्राम पंचायत तेजपुर
- गंगीरी-वीसोरा
- बिजौली-बहोना कोटरा
- चंडौस-नुरुल्लापुर
- टप्पल-शादीपुर
- टप्पल-लालपुर रैयतपुर
----------------
इन ग्राम पंचायतों के वार्डों में होगा बीडीसी चुनाव
-ब्लाक खैर-ग्राम पंचायत नगौला के वार्ड संख्या 93 अनारक्षित वर्ग में
-ब्लाक जवां-ग्राम पंचायत जमालपुर सिया द्वितीय वार्ड संख्या 42 ओबीसी वर्ग में