फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजौली में एक और फर्जी डिग्रीधारक शिक्षक मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजौली में एक और फर्जी डिग्रीधारक शिक्षक मिला
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

डॉ. बीआर अंबेडकर विवि, आगरा की बीएड की फर्जी डिग्री से नौकरी प्राप्त करने वाले शिक्षकों की संख्या बढ़ती जा रही है। बिजौली में एक और फर्जी डिग्रीधारक शिक्षक मिला है। अब जिले में फर्जी डिग्री से नौकरी हासिल करने वालों की संख्या 82 हो गई है। इन शिक्षकों को नोटिस भेजा जा रहा है। बीएसए का कहना है कि शुक्रवार को इस बारे में रिपोर्ट भेजी जाएगी।

वर्ष 2004-05 में आगरा यूनिवर्सिटी में बीएड की डिग्रियां मोटी रकम देकर हासिल की गईं। इसके आधार पर चार हजार से ज्यादा शिक्षकोें ने नौकरी पाई थी। यह मामला जब हाईकोर्ट पहुंचा, तो शासन-प्रशासन ने जांच कराई। एसआईटी की जांच में फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वालों के नामों का खुलासा हुआ। यहां भी जब जांच-पड़ताल हुई तो फर्जी डिग्रीधारक शिक्षकों का चिन्हांकन किया गया। अब बिजौली क्षेत्र में परिषदीय स्कूल में एक और शिक्षक बीएड की फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी करता हुआ पाया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है। कुछ शिक्षक गायब हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए धीरेंद्र कुमार का कहना है कि इन 82 फर्जी डिग्री धारक शिक्षकों के बारे में शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी। नोटिस भेजने के बाद इनकी बर्खास्तगी की जाएगी। कुछ और संदिग्ध शिक्षकों के बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें