फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मॉग, हर सांस के साथ शरीर में जा रहा जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मॉग, हर सांस के साथ शरीर में जा रहा जहर
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

शहर में धूल मिश्रित धुआं या स्मॉग का कहर गुरुवार को भी जारी रहा। हालांकि कक्षा आठ तक के बच्चों की छुट्टी कर दी गई है, लेकिन अस्पताल में स्मॉग के चलते हो रहीं परेशानियों से पीड़ित मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी क्लीनिकों पर भी मरीजों की भीड़ उमड़ रही है।

शहर की फिजा में कई दिनों से धूल मिश्रित धुएं का प्रकोप देखा जा रहा है। अभी तक विषाक्त तत्वों से युक्त पानी की वजह से त्वचा रोगों के मामले अस्पताल में अधिक संख्या में आ रहे थे। अब उससे भी ज्यादा एलर्जी, नाक से पानी आना, सांस लेने में तकलीफ होना, दम घुटने जैसा अहसास होना, आंखों में जलन होना जैसे लक्षणों के मरीज आ रहे हैं। मलखान सिंह जिला अस्पताल के डॉ. ताजुद्दीन कहते हैं कि इस समय उनके पास वह मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं जो पहले से ही दमा, फेफड़े और अन्य सांस संबंधी रोगों से पीड़ित हैं। इसके अलावा वह लोग जिन्हें कोई समस्या नहीं है, लेकिन स्मॉग के चलते उन्हें परेशानी हो रही है, वे भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुआल जलाने की समस्या पर पर्यावरणविद् ने दिया सुझाव
अलीगढ़। कृषि अपशिष्ट या पुआल जलाने से हो रहे धुएं आदि की समस्या से निपटने के लिए पर्यावरणविद् सुबोध नंदन शर्मा ने एक सुझाव पत्र प्रशासन को भेजा है। इसमें उन्होंने कहा है कि किसानों से पुआल बेहद मामूली दामों पर खरीदा जाए और उससे सस्ते गद्दे तैयार कर कम दामों पर गरीबों को दिया जाए। इससे किसान को भी फायदा होगा और गरीब के लिए भी सर्दी में सस्ते गद्दे की उपलब्धता हो जाएगी। सबसे बड़ा फायदा यह कि इसको जलाने से जो वातावरण जहरीला हो रहा है, वह भी नियंत्रित हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें