फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान जोखिम में डाल गंगा स्नान के लिए श्रद्धालु रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
जान जोखिम में डाल गंगा स्नान के लिए श्रद्धालु रवाना
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

रेलवे स्टेशन पर गुरु पूर्णिमा पर उमड़ी भीड़ ने रेलवे नियमों को तार-तार कर दिया। लोग ट्रेन के इंजन पर बैठकर सफर करने को मजबूर थे। मुसाफिर ट्रेनों के नीचे से निकलकर प्लेटफार्म बदल रहे थे।
विज्ञापन

प्लेटफार्म बदलने के लिए बने पुल पर भी खचाखच भीड़ रही। ट्रेन में माल ले जाने वाला कोच, गार्ड की केविन, ट्रेन की छत पर भी यात्री बैठे। दोपहर तकरीबन साढ़े 12 बजे ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म पर रुकी, वैसे ही सैकड़ों मुसाफिरों की भीड़ सवार हो गई। जिसे जहां जगह दिखाई दी, वह वहीं खड़ा हो गया। ऐसे मुसाफिरों पर आरपीएफ ने सख्ती भी दिखाई मगर कोई खास फर्क नहीं पड़ा। महिला कोच को पुरुषों से खाली कराने में भी काफी परेशानी का सामान करना पड़ा। दिल्ली की ओर से आई एएमयू के बाद भीड़ पर नियंत्रण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें