अशोक बसपा जिलाध्यक्ष नियुक्त, सूरज बने प्रभारी
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर अशोक सिंह एडवोकेट को बसपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, बरेली के पूर्व जोन इंचार्ज सूरज सिंह का निष्कासन समाप्त कर अलीगढ़ जिला का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
करीब दो महीने पहले गजराज सिंह विमल को बसपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वहीं, 15 मई को जोन इंचार्ज बरेली सूरज सिंह को पार्टी से निष्कासित किया था। करीब दो महीने के अंतराल के बाद पार्टी ने गजराज सिंह विमल को हटाकर उनके स्थान पर अशोक सिंह एडवोकेट को जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।
इसके साथ ही सूरज सिंह पर लगे आरोपों से क्लीन चिट देते हुए निष्कासन रद्द कर दोबारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। केपी सिंह, मुकेश चंद्र एवं अशोक प्रजापति को भी जिला प्रभारी बनाया गया है। अशोक सिंह की नियुक्त पर जोन इंचार्ज डॉ. अशोक सिद्धार्थ, सुनील कुमार चितौड़, हेमंत प्रताप सिंह, आजाद सिंह, शिवकुमार, डॉ. भारतेंद्र अरुण एवं सत्यप्रकाश कदम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया है। बसपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गजराज विमल का कहना है कि उन्हें पार्टी सुप्रीमो ने दूसरी जिम्मेदारी सौंपी है।
--