फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद संभालते ही डीएम ने दिखाए तेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष भावना श्रीवास्तव का प्रबंध निदेशक उद्योग निदेशालय कानपुर पद पर तबादला हो जाने के बाद डीएम चंद्रभूषण सिंह को विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। डीएम ने मंगलवार को अपना पद भार संभालते ही कड़े तेवर दिखाए हैं। उन्होंने ट्रांसपोर्टरों की वर्षों पुरानी मांग के मद्देनजर हर सूरत में ट्रांसपोर्ट नगर बनवाने तथा अधूरे कांशीराम आवास जल्द से जल्द पूरे करने की ताकीद दी है।

प्राधिकरण अफसरों की मीटिंग लेते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनपद में अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। सरकारी जमीनों पर जो भी अवैध कब्जे है उन्हे अभियान चलाकर हटाया जाऐ। इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन


जेई एवं एई पूरी निष्ठा से काम करें। यदि किसी की भी शिकायत आई तो उसकी जांच किसी मजिस्ट्रेट से करायी जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वसूली बढ़ाई जाय और नक्शे पास करने का काम आसान करते हुए वर्तमान आय की चार गुनी आय अर्जित की जाय।
विज्ञापन


उन्होंने एडीए सचिव डीएस भदौरिया को अवस्थापना की बैठक की तैयारी जल्द से जल्द करने के निर्देश दिये। इससे पूर्व प्राधिकरण के अधिकारियों ने फूलों का बुके देकर डीएम का स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें