फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 16 खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सोमवार को जिला कुश्ती संघ द्वारा स्टेडियम में जनपद स्तर की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।

अहिल्याबाई स्पोर्ट्स स्टेडियम में कई पहलवानों ने चयनित होने के लिए अपने दाव पेच दिखाए। स्पोर्ट्स अथोरिटी ऑफ इंडिया (भारत सरकार) की वरिष्ठ अधिवक्ता व जिला कुश्ती संघ की अध्यक्ष गीतांजलि शर्मा, डॉ. शंभू दयाल रावत व पंकज धीरज ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

जिला कुश्ती संघ के सचिव भगत सिंह बाबा ने बताया कि 15 से 18 नवंबर तक गोरखपुर में आयोजित होने वाली सीनियर स्टेट चैंपियनशिप के लिए बच्चों को विभिन्न तैयारियां कराई जाएंगी। इस मौके पर हिमांशू मित्तल गुप्ता, प्रेम कुमार लोधी, धीरेंद्र शर्मा, आरके यादव, पंकज चौधरी, गौरव शर्मा, अंकुर सारस्वत, आशीष गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खिलाड़ी हुए चयनित
57 किलो वर्गभार में विकास प्रथम, हिमांशु द्वितीय, 61 किग्रा में राजीव प्रथम, गौरव द्वितीय, 65 किग्रा में जेनु आबुदीन प्रथम, हरीश शर्मा द्वितीय, 70 किग्रा में आशीष प्रथम, मुकुल चौधरी द्वितीय, 75 किग्रा में लकी चौधरी प्रथम, तरुण जादौन द्वितीय, 79 किग्रा में कृष्णा जादौन प्रथम, भोलू द्वितीय, 86 किग्रा में रामू प्रथम, 92 किग्रा में कपिल प्रथम, 97 किग्रा में विनीत प्रथम व 97 से ऊपर किलोग्राम वर्गभार में सचिन प्रथम रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें