फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने क्षत्रियों के कार्यक्रम में सुनाई रामायण की चौपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

क्षत्रिय सभा के तत्वावधान में धनीपुर मंडी के पास क्षत्रिय भवन में शुक्रवार को विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम एवं राष्ट्र निर्माण में क्षत्रियों का योगदान विषय पर गोष्ठी हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त अजयदीप सिंह, विशिष्ट अतिथि मुजफ्फर नगर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बीके सिंह तथा मुख्य वक्ता शिक्षाविद डॉ. रक्षपाल सिंह ने भगवान श्री राम के चित्र पर माल्यापर्ण करके किया। इस दौरान मुख्य अतिथि मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने रामायण की कई चौपाई सुनाकर क्षत्रियों के गौरव को बढ़ाया। कहा कि भगवान राम हमारे आदर्श हैं। उन्होंने समाज के लोगों से अपने घरों में रामायण का पाठ करने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने समाज के लोगों से युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए अभियान चलाने की मांग की। शिक्षाविद डॉ. रक्षपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्र के बेहतर निर्माण के लिए क्षत्रियों को शिक्षा पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फर नगर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बीके सिंह ने कहा कि देश में अच्छी कानून व्यवस्था और अनुशासन का होना जरूरी है और यही आतंकी गतिविधियों को रोक सकता है। कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि हिंदुओं की एकता को बनाए रखने में क्षत्रियों का अहम योगदान रहा है। सभा के महासचिव सतीश कुमार सिंह ने मंडलायुक्त व कोल विधायक से महाराणा प्रताप 12 लाख रूपये कीमत से बनी मूर्ति को शहर के किसी चौराहे पर लगवाने की मांग की। इस दौरान अपर नगर मजिस्ट्रेट रंजीत सिंह, चीफ इं. वाईपी सिंह, कुशलपाल सिंह, विमल कुमार सिंह, डीपी सिंह, नागेंद्र सिंह, महावीर सिंह, राजीव कुमार, डॉ. मानवेंद्र प्रताप, शंकर पाल सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष इं. तेजवीर सिंह एवं संचालन महासचिव सतीश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें