न्यूजडेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
शिक्षक दिवस पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के बैनरतले टीकाराम कन्या महाविद्यालय के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में जिलेभर के 300 शिक्षक व 20 प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी जगवीर किशोर जैन रहे।
एमएलसी जगवीर किशोर जैन ने कहा कि गुरु छात्र का भाग्य विधाता होता है। शहर विधायक संजीव राजा ने कहा कि जिन्हें सम्मान मिला है, वे उसके हकदार हैं। कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक शिक्षक थे। वे अंग्रेजी भाषा के बड़े ज्ञानी थे।
उन्होंने हमारे हिंदू ग्रंथों को अंग्रेजी में अनुवाद किया। इस अवसर पर जेडी जितेंद्र कुमार मलिक, डीआईओस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, एडीआईओस दीप्ती वार्ष्णेय, शीलेंद्र यादव, वित्त एवं लेखाधिकारी मुरारीलाल शर्मा, अश्वनी कुमार पांडेय, अनूप शर्मा, दिनेश पचौरी, कॉलेज की शिक्षिका अनुराधा वार्ष्णेय, मंजरी सक्सेना, संध्या रानी, नीलम कुमारी, रश्मि माथुर, सिमरन, मणिका सिंंह, नम्रता जैसवाल, शैल कुमारी, शशिकला आदि मौजूद रहीं। संचालन टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. इंदू सिंह ने किया।
डीएस कॉलेज में शिक्षकों को मिला 1.31 लाख रुपये का इनाम
धर्म समाज सोसाइटी के अध्यक्ष महेश नंदन अग्रवाल व पुत्र रोहित अग्रवाल, मोहित अग्रवाल ने अपनी पत्नी व मां मधु नंदन अग्रवाल की स्मृति में शिक्षकों को 1.31 लाख रुपये का इनाम और स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ. अंजना बंसल को 21 हजार, डॉ. रथींद्र नाथ चक्रवर्ती, डॉ. शुभनेश कुमार गोयल, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. सैयद अली जाफर व डॉ. नीलम श्रीवास्तव 11-11 हजार रुपये भेंट किए गए। डीएस बाल मंदिर स्कूल की प्रेमा बहल को 11 हजार, नीतू गोयल, रचना गुप्ता, पूजा जैन व शैफाली को 5100-5100 रुपये दिए गए। डीएस इंटर कॉलेज के दीपक अग्रवाल को 11 हजार, सौरभ शर्मा व सुनीता को 5100 रुपये दिए गए। महेश नंदन अग्रवाल ने एलान किया कि यह पुरस्कार उनके परिवार की ओर से हर साल दिए जाएंगे। इस मौके पर प्रबंध समिति के सचिव राजीव अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. हेम प्रकाश, दीप्ति गोविल, सुरेश गोविल, ललित अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, डॉ. सुनीता गुप्ता, प्रो. अतुल मित्तल, डॉ. सुभाष चौधरी, डॉ. रेनू सिंघल, डॉ. मोहित सक्सेना, डॉ. योगेश, डॉ. गिरीश बाबू आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. नीलम श्रीवास्तव ने किया।