फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 से शुरू होंगी बेसिक स्कूलों में परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में भी 17 मार्च से परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसमें लिखित व मौखिक दोनों परीक्षाएं दोनों हैं। 17 मार्च से शुरू होने के बाद यह परीक्षाएं 24 मार्च कोे समाप्त हो जाएंगी।

रि-एग्जाम को छोड़ जहां यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं, वहीं अब परिषदीय स्कूलों में परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू हो जाएंगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा एक की सभी विषयों हिंदी, गणित, अंग्रेजी, उर्दू की परीक्षाएं मौखिक होेंगी, जबकि कक्षा 2 से पांच तक की परीक्षाएं लिखित व मौखिक दोनों तरह से होंगी।

कक्षा पांच की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन न्याय पंचायत संसाधन केंद्र पर कराया जाएगा। कक्षा छह से आठ तक की सभी परीक्षाएं लिखित होंगी। कक्षा 8 की कॉपियों का मूल्यांकन बीआरसी पर होगा। बीएसए धीरेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें