न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
शहर के पांच इंटर कॉलेजों में 13 मार्च को 9 परीक्षा केंद्रों की निरस्त परीक्षाएं होंगी। इसके लिए भी माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर दी है। इस बार नकल पर नकेल लगाने के लिए ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की गई थी।
ऐसे में कई केंद्रों पर परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल व अन्य अव्यवस्थाएं भी मिली थी। इस पर इन परीक्षाओं के रि-एग्जाम की संस्तुति की गई थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसे स्वीक ार कर लिया था और रि-एग्जाम की तिथि व केंद्र नियत कर दिए थे।
अब शहर में पांच इंटर कॉलेजोें में यह रि-एग्जाम 13 मार्च को होंगे। इसमें 9 विषयों की परीक्षाएं शामिल हैं, जोकि निरस्त की गई थी। देहात के यह परीक्षार्थी यहां परीक्षा में शामिल होने के लिए आएंगे।
ऐसे में यह माना जा रहा है कि रि-एग्जाम में भी काफी परीक्षार्थी अनुपस्थित रहेंगे। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि यह रि-एग्जाम कड़ी सुरक्षा में होंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।