फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरथ एसी बसों का इंतजार फरवरी में होगा खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


परिवहन निगम के अधिकारियों को अपनी एसी बसों का बेसब्री से इंतजार है। शासन ने छह एसी जनरथ बस देने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। अगले माह तक बसों का अलीगढ़ आना तय माना जा रहा है। इन बसों के मिलने से अनुबंध एसी बसों के संचालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने में भी निगम को सफलता मिलेगी।

फरवरी माह के अंत तक परिवहन निगम को छह एसी जनरथ बस मिलना तय है। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी हैं। बताया जाता है कि मुख्यालय ने बसों की खरीदारी भी कर ली है, बस उनका आवंटन करना बाकी रह गया है।
विज्ञापन


जनरथ बसों में यात्रियों के लिए एक तरफ दो सीट तथा दूसरी तरफ तीन लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था की जाएगी। कुल मिलाकर साधारण बसों की तरह ही इन बसों की बनावट होगी। बस इसमें एसी लगा होगा।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के अधिकारी अपनी पहली एसी बसों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक निगम के पास अपनी कोई एसी बस नहीं है।

अनुबंध के तहत एसी बसों का संचालन किया जा रहा है। पिछले दिनों एसी गाड़ी मालिकों की मनमानी के कारण निगम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसी के मद्देनजर मुख्यालय से बसें मांगी गई थीं। बस आने के बाद उनका डिपो के हिसाब से आवंटन किया जाएगा।

फरवरी के अंत तक बसें मिल जाएगी। यह निगम की पहली एसी बस होगी। जनरथ एसी बसों में सीटों की व्यवस्था साधारण बसों की तरह ही होती है।
- यूपी सिंह, एआरएम फाइनेंस रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें