फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य को बेहतर बनाता है साहित्य : डॉ. वेद प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


साहित्यकार व डीएस कॉलेज के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश ‘अमिताभ’ ने कहा कि साहित्य मनुष्य को बेहतर बनाता है। साहित्य पढ़कर ही मनुष्य में सद्भाव और भाईचारे का उद्भव होता है।

शुक्रवार को डॉ. अमिताभ शिक्षक संघ की ओर से आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षक व नवनिर्वाचित औटा कार्यकारिणी के सम्मान समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि डीएस कॉलेज में सम्मानित किए जाने की परंपरा आज भी कायम है, वह सराहनीय है। औटा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह ने डॉ. वेद प्रकाश साहित्यिक यात्रा से रूबरू कराया। कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. बीना अग्रवाल, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. भरत सिंह, औटा के अध्यक्ष डॉ. मुकेश भारद्वाज, एसवी कॉलेज के डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेश नंदन अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि सचिव राजीव अग्रवाल अनु रहे। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉ. ओपी बंसल, डॉ. सुनीता गुप्ता, डॉ. वाईपी सिंह, डॉ. पीके शर्मा, डॉ. अजय सिंह, डॉ. मुकेश, डॉ. वेदवती राठी, डॉ. द्वारिकानाथ त्रिपाठी, डॉ. अर्पणा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें