फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी-विवाहों के दबाव में एटीएम लाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी-विवाहों के दबाव में एटीएम लाचार
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

शादी विवाहों के सीजन में कैश ट्रांजेक्शन बढ़ने के दबाव में बैंकों की एटीएम व्यवस्था लड़खड़ा गई है। सोमवार को महानगर के एटीएम में नोटबंदी जैसे हालात नजर आए। हालांकि इसके पीछे शनिवार को ईद ए मिलाद व रविवार के दो दिन के अवकाश के दौरान शादी विवाह के चक्कर में एटीएम से करेंसी की अधिकाधिक निकासी को भी जिम्मेदार माना जा रहा है।

इसके चलते जरूरतमंद लोग एटीएम पर टूट कर पड़ रहे हैं। इसके चलते एटीएम से कैश मिनटों में खत्म हो रहा है। सोमवार को महानगर के प्रमुख इलाके घंटाघर, मेरिस रोड एवं रामघाट रोड के एटीएम में ऐसी ही स्थिति नजर आई। एसबीआई घंटाघर स्थित मुख्य शाखा के दोनों एटीएम बंद मिले। स्थिति की गंभीरता इसी बात से समझी जा सकी है कि सेंटर प्वाइंट स्थित एक्सिस बैंक के बगल में स्थित एसबीआई का एटीएम बंद था, बावजूद इसके खुलने की आस में उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी थी। कई अन्य एटीएम के शटर या तो डाउन थे, या फिर उनमें नो कैश के बोर्ड लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीड बैंक मैनेजर आनंद गर्ग ने बैंकों में कैश की कमी से इंकार कर दिया। हालांकि उन्होंने माना कि रिजर्व बैंक से वर्तमान में 100 से लेकर 500 रुपये तक के छोटे ही नोट आ रहे हैं। बड़े नोटों की आपूर्ति न के बराबर हो रही है। एटीएम में कैश की कमी के लिए उन्होंने शादी के सीजन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि शादी विवाह के आयोजनों के चलते लोग अधिक से अधिक ट्रांजेक्शन कर रहे हैं। इस वजह से एटीएम में कुछ ही समय में कैश खत्म हो रहा है।

महानगर के एटीएम की सोमवार को स्थिति
-एसबीआई घंटाघर मुख्य शाखा की फ्रंट साइड के एटीएम का शटर डाउन
-एसबीआई घंटाघर मुख्य शाखा का साइड में बने एटीएम का शटर डाउन
-सेंटर प्वाइंट स्थित एक्सिस बैंक का एटीएम खुला, परंतु नो कैश का बोर्ड
-सेंटर प्वाइंट एसबीआई का एटीएम बंद, फिर भी खुलने की आस में लाइन
-सेंटर प्वाइंटर केनरा बैंक शाखा के एटीएम का शटर बंद
-पीएसी स्थित एसबीआई के एटीएम का शटर कई दिनों से डाउन
-मेरिस रोड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र का एटीएम बंद
-मेरिस रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम का शटर डाउन
-एडीए मार्केट स्थित सिंडीकेट बैंक के एटीएम में नो कैश का बोर्ड
-केला नगर एसबीआई का एटीएम बंद
-मेरिस रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम बंद
-क्वार्सी स्थिति एसबीआई का एटीएम बंद
-आरएएफ मुख्यालय स्थित एसबीआई का एटीएम बंद
-क्वार्सी स्थित एचडीएफसी का एटीएम बंद
-तालानगरी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम बंद
-स्टेडियम के सामने इंडीकेस का एटीएम बंद
-स्टेडियम के सामने आईसीआईसीआई का एटीएम बंद
-क्वार्सी स्थित पीएनबी शाखा का एटीएम बंद
-मेरिस रोड स्थित श्रेयस बैंक का एटीएम बंद
-कलेक्ट्रेट स्थित एसबीआई का एटीएम बंद
-रामघाट रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा का एटीएम बंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें