फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: इस बार सर्किल रेट रहेंगे यथावत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशखबरी: इस बार सर्किल रेट रहेंगे यथावत
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

एक अगस्त से नई सर्किल दरें जारी होने के साथ जमीनों के दाम बढ़ने के कयासों के बीच खुशखबरी है। इस साल जमीनों के दाम नहीं बढ़ेंगे। रीयल एस्टेट कारोबार में मंदी व जमीनों के दाम स्थिर रहने के चलते डीएम की अध्यक्षता वाली जिलास्तरीय कमेटी ने सर्किल रेट यथावत रखने का निर्णय लिया है। प्रशासन के इस निर्णय का कारोबारियों ने स्वागत किया है। उनका मानना है कि प्रशासन के इस कदम से जमीनों की बिक्री में तेजी आएगी।

एक अगस्त से जारी होने वाली नई सर्किल दरों को लेकर डीएम की अध्यक्षता वाली जिलास्तरीय कमेटी की बैठक हुई। बैठक में मौजूद तहसील, निबंधन अफसरों एवं प्राधिकरण अधिकारियों से बाजार में चल रहे जमीनों के दामों पर चर्चा हुई तो बिल्डर एवं जमीन कारोबार से जुड़े व्यवसायियों से भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


लंबे मंथन के बाद तय किया गया कि इस बार जमीनों के सर्किल रेट यथावत रखे जाएंगे। एडीएम वित्त एवं राजस्व बच्चू सिंह ने स्वीकार किया कि लगातार गिर रहे बैनामों और जमीनों के बाजार भाव में कोई अंतर न आने के कारण सर्किल दरें न बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। दरअसल पिछले कुछ समय से रीयल एस्टेट कारोबार बुरे दौर से गुजर रहा है। इस वजह से सर्किल दरें यथावत रखी गई हैं।

बैनामों में आई भारी गिरावट ने किया मजबूर
पहले आयकर की 20 हजार से ऊपर की खरीद पर आरटीजीएस से पेमेंट, फिर नोटबंदी और उसके बाद बेनामी संपत्तियों की जांच मामलों ने लोगों के भवन व प्लाट खरीदने के अरमान ठंडे कर रखे हैं। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल करीब दस हजार बैनामे कम हुए हैं।
विज्ञापन


कारोबारियों ने किया स्वागत
ग्रीन पार्क सोसायटी के बिल्डर संजीव पाराशर ने प्रशासन द्वारा जमीनों के सर्किल रेट यथावत रखे जाने को स्वागत योग्य कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इससे रीयल एस्टेट कारोबार को बूम मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें