फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में नौ दुकानों से चोरी की वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
एक रात में नौ दुकानों से चोरी की वारदात
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

महानगर के आउट स्कर्ट देहली गेट और लोधा क्षेत्र में एक रात में बदमाशों ने नौ दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सुबह जब पुलिस को यह खबर लगी तो पुलिस की बाहरी इलाकों में गश्ती व्यवस्था की पोल खुलती नजर आई। मगर पुलिस इसके बाद हरकत में आ गई है और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देहलीगेट के शाहपुर कुतुब बंबा के निकट स्थित मार्केट में क्षमा कौर पत्नी सुजान सिंह की मिठाई की दुकान से नगदी, डा. आरएस गौतम की दुकान से नगदी, रोशनलाल की दुकान से हजारों का सामान, राहुल की दुकान से नगदी व अन्य सामान, सद्दाम व सुनील की सब्जी की दुकान से नगदी बदमाश चुरा ले गए। एक रात में एक साथ इतनी दुकानों से चोरी पर लोग हैरान हैं और गश्त पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर लोधा के ग्राम इब्राहिमपुर स्थित मार्केट में गत रात ग्राम प्रधान क्षत्रपाल की ऑटो मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर नगदी, पडोसी इकराम की दुकान से नगदी व रामू की दुकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान बदमाश चुरा ले गए। गुरुवार सुबह दुकानों पर पहुंचे दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें