हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आगरा रोड स्थित फार्म हाउस में हनुमान जयंती पर कार्यक्रम किया। बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने के बाद करीब 600 कार्यकर्ता निजी वाहनों से आगरा रवाना हुए। ब्रज प्रांत अध्यक्ष संजीव गौड़ ने बताया कि संगठन के सभी पदाधिकारियों को अलीगढ़ बुलाया गया था। यहीं से एक साथ सभी लोग आगरा रवाना हुए। आगरा जाने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौर, राष्ट्रीय संयोजक अनिल खेरा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रू, यूपी प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिद्धराज सिंह, ब्रज प्रांत अध्यक्ष संजीव गौड़, ब्रज प्रांत प्रभारी रवि मलहोत्रा, फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष रानू भारद्वाज, कासगंज जिलाध्यक्ष कपिल लोधी आदि शामिल हैं।
राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश महामंत्री शांतनु गुप्ता ने बताया कि 60 वाहनों से संगठन के कार्यकर्ता आगरा पहुंचे। इनमें प्रदेश अध्यक्ष गौरव सारस्वत, बाबा ठाकुर, दीपेंद्र सिंह, मानू ठाकुर, राकेश सोलंकी, सुमित शर्मा आदि शामिल थे। अखिल भारतीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि 30 गाड़ियों में करीब 200 कार्यकर्ता आगरा पहुंचे।