फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raid: अलीगढ़ की हिक्स थर्मामीटर फैक्टरी और आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी, तीसरे दिन जांच जारी

Thu, 08 Jan 2026 04:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की यह कार्रवाई टैक्स चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों के बाद की गई है। टीम न केवल फैक्टरी के उत्पादन रिकॉर्ड की जांच कर रही है, बल्कि आवास पर मौजूद संपत्तियों, बैंक खातों और अन्य निवेश संबंधी दस्तावेजों को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
हिक्स थर्मामीटर के मालिक का आवास - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के प्रमुख मेडिकल उपकरण निर्माता संस्थान हिक्स थर्मामीटर के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। विभाग की कई टीमों ने एक साथ कंपनी की फैक्टरी और इसके मालिक के सेंटर पॉइंट स्थित आवास पर छापेमारी की है।

विज्ञापन

छापेमारी की सबसे गहमागहमी सेंटर पॉइंट स्थित फैक्टरी मालिक के आवास पर देखने को मिल रही है। यहां आयकर विभाग के अधिकारियों की लगभग छह गाड़ियां खड़ी हैं। टीम ने सुरक्षा के मद्देनजर घर के मुख्य दरवाजों को बंद कर दिया है। स्थिति यह है कि जांच के दौरान न तो कोई व्यक्ति घर के अंदर जा सकता है और न ही अंदर से किसी को बाहर आने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की यह कार्रवाई टैक्स चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों के बाद की गई है। टीम न केवल फैक्टरी के उत्पादन रिकॉर्ड की जांच कर रही है, बल्कि आवास पर मौजूद संपत्तियों, बैंक खातों और अन्य निवेश संबंधी दस्तावेजों को भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें