फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण हादसे में कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, बेटी की मौत, बवाल के बाद फूंकी पुलिस की बाइक

Fri, 14 Dec 2018 10:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला स्कूटी से अपनी 8 साल की बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई और महिला घायल हो गई। 

विज्ञापन


मामला खैर रोड बाईपास, बन्नादेवी थाना इलाके का है। एक महिला अपनी बेटी को स्कूटी से छोड़ने जा रही थी, इस दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में बच्ची की मौत हो गई, जबकि महिला जख्मी हो गई है। 

इस पर गुस्साई भीड़ ने बाईपास पर जाम लगा दिया, स्थानीय लोगों ने आरोपी कार सहित कई वाहनों में की जमकर तोड़फोड़ की। लोगों की नाराजगी इस कदर बढ़ गई कि उन्होंने पुलिस की मोबाइल लैपर्ड बाइक को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


इस बवाल की सूचना पर एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी सहित कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें