फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द जारी होगी टेली फीचर फिल्म सावित्री

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिले के कलाकारों व निर्देशक के तत्वावधान में बनी टेली फीचर फिल्म सावित्री इस माह रिलीज की जाएगी। यह फिल्म प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित है।

रामघाट रोड स्थित ऑलीवुड फिल्म एंड इंस्टीट्यूट में रविवार को फिल्म का पोस्टर व ट्रेलर रिलीज किया गया।

यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में फिल्म में निदेशक व अभिनेता की भूमिका निभा रहे भूपेंद्र सिंह ने बताया कि फिल्म का उद्देश्य सावित्रीबाई फुले के जीवन का संघर्ष लोगों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज धीरज ने बताया कि इंस्टीट्यूट का मकसद जिले की प्रतिभाओं को बॉलीवुड तक पहुंचाना है। सावित्रीबाई फुले की भूमिका निभाने वाली आयशा शेख ने कहा कि सावित्रीबाई के करेक्टर को ढालना आसान नहीं था।

फिल्म की पटकथा अवनीश राही ने लिखी है। अन्य भूमिका में सरफराज खान, राजीव अग्रवाल, ललित मिश्रा आदि रहे।

डीओपी सुशील पंडित व मेकअप विनय गौतम ने किया। इस मौके पर फिल्म निर्माता संजू सैनी, निखिल माहेश्वरी, मो. जाबिर, रोबिन भारती आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें