न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में जनपद के करीब 35 नेता शामिल हुए हैं। पहली बार जिला स्तर के महामंत्री, लोकसभा प्रमुख, लोकसभा संयोजक, मीडिया प्रमुख आदि भी राष्ट्रीय अधिवेशन में आमंत्रित किया गया है। लोकसभा चुनाव के पहले नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अधिवेशन में सांसद सतीश गौतम, विधायक अनूप वाल्मीकि, दलवीर सिंह, संदीप सिंह, अनिल पाराशर, रवेंद्रपाल सिंह, संजीव राजा, राजवीर दिलेर, विधान परिषद सदस्य ठाकुर जयवीर सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, श्योराज सिंह, निर्भय जाट, मंत्री हेमंत राजपूत, ई. राजीव शर्मा, कासगंज जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, जिला महामंत्री गौरव शर्मा, भूपेंद्र सिंह, सत्या सिंह, राजकुमार सहयोगी, महानगर महामंत्री मनीष राय, मानव महाजन, रीता राजपूत, भूप्रकाश माहौर, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी अशोक राणा, लोकसभा क्षेत्र प्रमुख नत्थी सिंह, सोशल मीडिया टीम के निशित शर्मा, मीडिया टीम के वैभव गौतम, लीगल टीम के आलोक सिंगल एवं शिव नारायण शर्मा आदि को आमंत्रित किया गया था। इसके अतिरिक्त अधिवेशन में लोकसभा संचालन समिति के मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप चाणक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह, पूनम बजाज, रामसखी कठेरिया, आलोक सिंघल आदि अधिवेशन में शामिल हुए।