फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय के सामने कूड़ा डलाव घर बनाने से गुस्सा फूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन


नगर आयुक्त लापता, तलाशने वाले को 10 रुपये इनाम

प्वाइंटर
तुर्कमान गेट में लोगों ने स्लोगन लिखकर प्रदर्शन किया, गंदगी के ढेर लगे होने पर भड़के लोग

अलीगढ़। तुर्कमान गेट में सरकारी शौचालय के सामने नगर निगम का अवैध डलाबघर बनवा दिए जाने से स्थानीय दुकानदारों और लोगों में आक्रोश है। शुक्रावार को उन्होंने नगर आयुक्त के खिलाफ स्लोगन लिखी तख्यितां हाथों में लेकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी की।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी नरेश क्रांतिकारी के मुताबिक हाथ में ‘नगर आयुक्त लापता, ढूंढ कर लाने वाले को 10 रुपये ईनाम’ स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया क्योंकि यह इलाका गंदगी के ढेर पर जी रहा है। तीन जनवरी को सभी दुकानदारों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन भी दिया था लेकिन एक सप्ताह बाद भी समाधान नहीं हो पाया है। इससे दुकानदारों का रोजगार भी प्रभावित हुआ है।ि तीन वर्ष पहले इस डलाबघर की जगह पर सरकारी नलकूप लगाया गया था। कूड़े की यह जगह शिफ्ट करके ट्रांसफार्मर के आगे बीच सड़क पर कर दी गई। जनता के विरोध करने पर उन्हें कह दिया गया कि पुलिस चौकी के सामने निगम की ट्यूबवेल खराब हो गई है, कुछ दिन बाद यह डलाबघर वहां पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। अब यहां पर लगातार कूड़ा पड़ता है। राहगीरों को निकलने के लिए सिर्फ चार पांच फीट का रास्ता ही बचता है। यहां पर जाम के हालात रहते हैं। मिश्रित आबादी के चलते संवेदनशील स्थिति भी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महापौर को चुनाव जीते हुए डेढ़ वर्ष हो गया लेकिन वह इस क्षेत्र का हाल जानने नहीं आए। क्या सारा विकास शहर के बीच में ही करना है। इस अवसर पर पप्पू, मोहसिन, अमजद आदि मौजूद थे। इधर, देर रात खबर पर नगर आयुक्त टीम के साथ वहां पहुंचे और वहां से डलाबघर हटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें