न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
हिंदू जागरण मंच महानगर के अध्यक्ष सोनू सविता ने उपाध्यक्ष जयंत कुमार शर्मा उर्फ जेके शर्मा को पद से हटा दिया है। सोनू सविता ने बताया कि जेके शर्मा ने संगठन के नाम का दुरुपयोग किया है।
कुछ व्यक्तियों द्वारा वीडियो उपलब्ध कराया गया है, जिसमें जयंत शर्मा को श्रम विभाग में पंजीकरण के नाम पर रुपये मांगते हुए दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि आरोप सामने आने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया है।
उनके किसी कार्य से हिंदू जागरण मंच का कोई संबंध नहीं है। इस अवसर पर विभाग संयोजक अमित राजा, विशाल चौधरी, कौशल सेंगर, ममता सिंह, अमित भारद्वाज, अतुल वार्ष्णेय, आकाश गुप्ता, जीतेंद्र लोधी आदि मौजूद थे।