न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
तहसील कोल में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम कोल जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 74 शिकायतें आई। इनमें से किसी का निस्तारण नहीं हो सका। सबसे ज्यादा 32 शिकायतें राजस्व संबंधी रही।
इसके अलावा बिजली, पुलिस, समाज कल्याण एवं अन्य विभागों की शिकायतें हुई। इस मौके पर पिछले दिनों मडराक के गांव इमलौठ में अवैध कालोनाइजर के कब्जे से ग्राम समाज की ऊसर भूमि को मुक्त कराने के मामले में ग्राम प्रधान इमलौठ मनोज एवं अन्य प्रधानों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जोगिंदर सिंह एवं उनकी टीम का जोरदार स्वागत किया।
एसडीएम ने सभी अफसरों को मिली शिकायतों का समय से और गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण कराने को कहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के अफसर एवं फरियादी मौजूद थे।