फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टेंस के फाइनल में पहुंची अंशु

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टेंस के फाइनल में पहुंचने वाली अंशु वार्ष्णेय शहर की पहली प्रतिभागी हैं। वह पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय की पुत्र वधू हैं।

अप्रैल में प्रतियोगिता का फाइनल दिल्ली में होगा। तैयारियों में अंशु जुट गई हैं। फाइनल में सिने अभिनेत्री महिमा चौधरी, भाग्य श्री निर्णायक होंगी। अंशु ने कहा कि फाइनल में पहुंचने के बाद से मॉडलिंग के ऑफर आने लगे हैं। मगर इस पर वह अभी विचार नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में वह अपने पति अभिषेक वार्ष्णेय के साथ रह रही हैं। मिसेज इंडिया की तैयारी जून 2017 से चल रही थी। अंशु ने कहा कि मम्मी-पापा (सास-ससुर) ने हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि वह रोजाना एक घंटे व्यायाम करती हैं।
विज्ञापन


बकौल अंशु, शादी के बाद महिला की जिंदगी खत्म नहीं होती, बल्कि उसमें वह शक्ति आ जाती है जो एक साथ चार जगह दिमाग लगाकर सभी कार्यों को पूर्ण कर सकती है।

मिसेज इंडिया का खिताब जीतने के बाद महिलाओं के हक के लिए काम करेंगी। उन्होंने फाइनल जीतने के लिए सभी से आशीर्वाद मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें