फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर चलेगी इलाहाबाद से स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


होली के त्योहार पर यात्रियों संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इलाहाबाद से आनंद बिहार के बीच एक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन चार से सात मार्च तक संचालित होगी। हालांकि इस त्योहार के मौके पर गाजियाबाद से अलीगढ़ तक एक ईएमयू पैसेंजर का संचालन प्रत्येक साल किया जाता है। यह ट्रेन इस साल भी चलेगी।
विज्ञापन


एनसीआर के पीआरओ मंजर करार ने बताया कि इलाहाबाद से 04117 होली स्पेशल ट्रेन चार मार्च की शाम साढे़ आठ बजे इलाहाबाद से रवाना होगी।

यह ट्रेन रात 9:45 बजे फतेहपुर, 11 बजे कानपुर सेंट्रल, सुबह 3:40 बजे अलीगढ़, 5:23 बजे गाजियाबाद और फिर छह बजे आनंद विहार पहुंचेगी। उसी दिन सुबह 7:50 बजे आनंद विहार से चलकर 8:22 पर गाजियाबाद, 9:40 बजे अलीगढ़, दोपहर 2:40 बजे कानपुर सेंट्रल, 3:45 बजे फतेहपुर और शाम 5:20 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन


पीआरओ ने बताया कि इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के छह, स्लीपर के 12 और एसी द्वितीय श्रेणी के एक कोच के साथ-साथ मालयान के दो कोच भी होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें