फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 व 200 मीटर दौड़ में हरेंद्र, खिरेश अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,अलीगढ़।
विज्ञापन


स्टेडियम में खेल निदेशालय के तत्वावधान में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी की ओर से जिला स्तरीय जूनियर खेलकूद प्रतियोगिता हो रही है। 100, 200 मीटर दौड़ में हरेंद्र व बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में खिरेश चौधरी अव्वल रहीं। विजेता खिलाड़ियों को बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने पुरस्कृत किया। रविवार को ताइक्वांडो प्रतियोगिता होगी।

400 मीटर दौड़ में अमित प्रथम, 1500 मीटर दौड़ में नित्यानंद कुमार प्रथम, शॉटपुट में विक्रम सिंह प्रथम, लंबी कूद यतेंद्र कुमार प्रथम, ऊंची कूद में नित्यानंद प्रथम, डिस्कस थ्रो में सुशील प्रथम रहे। बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ में प्रांजुल चौधरी, 400 मीटर दौड़ में साक्षी तिवारी, 800 में उमा तिवारी, शॉटपुट में शीबा प्रथम, लंबी कूद में नीरू पाठक, ऊंची कूद में शिवानी, डिस्कस थ्रो में पूजा प्रथम रहीं।
विज्ञापन


बैडमिंटन में अंडर-13 में पारुष तिवारी प्रथम, अंडर 15 में अवि अग्रवाल प्रथम, 18 में अवि अग्रवाल प्रथम, युगल में नील कांत-निमेश, बालिका वर्ग के अंडर 15 में चारू प्रथम, 18 में लवली प्रथम रहीं। कुश्ती में 57 किलाग्राम वर्ग भार में मनोज शर्मा प्रथम, 62 में नितेश प्रथम, 66 में कौशिंदर, 71 में तरुण सिंह जादौन प्रथम, 79 में कृष्ण जादौन प्रथम, 79 से ज्यादा रामू यादव प्रथम, बालिका वर्ग में कल्पना कुमारी प्रथम रहीं।

वेट लिफ्ंिटग में 48 किलोग्राम वर्ग भार में सोनू प्रथम, 53 में मुकुल प्रथम, 56 में तनुज कुमार प्रथम, 58 में हेमलता प्रथम, 62 में कृष्णकांत प्रथम, 69 में सोनू प्रसाद प्रथम, 77 में धीरज प्रथम, अम्मल द्वितीय, सुमित तृतीय स्थान पर रहे। बॉक्सिंग में 49 किलोग्राम वर्ग भार में भूपेंद्र कुमार प्रथम, 52 में गौरव सिंह प्रथम, 56 में नाजिम प्रथम, 60 में प्रियांशु सिंह प्रथम, 64 में नरेश प्रथम, 75 में देवेंद्र कुमार प्रथम, 81 में दीपक प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव शमशाद निसार आजमी, उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी, मुकेश कुमार, यासीन शम्स, अर्जुन सिंह फकीरा, अजय तेवतिया, मनोज कुमार, बॉक्सिंग प्रशिक्षक पूनम शर्मा, निर्णायक हितेंद्र, कुलदीप सिंह, अंकित, गुरविंदर सिंह, नंदिनी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें