फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकोची एवं स्वाभिमानी होते हैं माहेश्वरी: सोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संकोची एवं स्वाभिमानी होते हैं माहेश्वरी: श्याम सोनी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश की अर्थ व्यवस्था में माहेश्वरी समाज का अहम योगदान है। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि समाज के बुजुर्गों ने देश की आजादी में अपना योगदान दिया और देश को आजाद कराया। हमारा भी दायित्व बनता है कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागृत कर प्रतिस्पर्धा के दौर के लिए तैयार करें। बस इसी योजना के तहत ‘संगठन आपके द्वार’ कार्यक्रम शुरू किया है।

यह बात अखिल भारतीय माहेश्वरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सोनी ने अलीगढ़ में प्रथम आगमन के दौरान पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि वैसे तो समाज को काफी संपन्न समझा जाता है, लेकिन अभी भी समाज के 15 से 20 प्रतिशत लोग बड़ी मुश्किल से अपना गुजर बसर कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


माहेश्वरी समाज के लोग स्वाभिमानी तथा संकोची होते हैं, यही कारण है वह संगठन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं लेते। संगठन आपके द्वार कार्यक्रम में संगठन के लोग उनके दरवाजे पर जाएंगे और योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही जहां भी 50 परिवार माहेश्वरी समाज के रहते हैं। वहां संगठन कार्यक्रम आयोजित कर योजनाओं की जानकारी देगा।

अपने कार्यकाल की विशेषता बताते हुए कहा कि जल्द ही प्राइमरी और प्री प्राइमरी ट्रस्ट, रिलीफ ट्रस्ट, तथा महिला सशक्तिकरण ट्रस्ट बनाया जाएगा। इसके तहत समाज के बच्चों को प्राइमरी में ही अच्छी शिक्षा, बाढ़ आदि के दौरान समाज के लोगों को राहत प्रदान करना तथा महिलाओं को उनके पैरों पर खड़ा करने के लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

लगभग 100 साल पुराने माहेश्वरी समाज के संगठन को छोड़ दें तो ऐसा कोई समाज नहीं है। जिसकी पत्रिका पिछले 100 साल से लगातार प्रकाशित हो रही हो। प्रेसवार्ता में गिर्राज गोदानी, विनीत केला, अमन राठी, संजीव माहेश्वरी, प्रवीन माहेश्वरी, मनीष चाडक आदि मौजूद थे।

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत
अखिल भारतीय माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष श्याम जोशी तथा उपाध्यक्ष अशोक सोमानी का अमन राठी के जीटी रोड फल मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर जोरदार स्वागत हुआ। वे यहां छर्रा में माहेश्वरी समाज के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए हुए थे। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने समाज के लोगों का हालचाल पूछा और संगठन के कार्यों की जानकारी भी ली।
विज्ञापन


स्वागत करने वालों में माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी, राकेश मोहता, अभय माहेश्वरी, संजय गांधी, योगेश माहेश्वरी, दीपक दरगड़, रघुवंश राठी, प्रदीप, राजीव माहेश्वरी, डॉ. अशोक माहेश्वरी, अभिनव गोदानी, अंकित गोदानी, दिनेश मुकेश गोदानी समेत अन्य समाज के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें