फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द हो सकती है स्टे पर सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द हो सकती है स्टे पर सुनवाई
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।


बसपा नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की बैठक को स्थगित करने संबंधी रिट पर बुधवार को कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अब इसकी सुनवाई जल्द ही होने की उम्मीद है, गुरुवार को भी सुनवाई हो सकती है। भाजपा के खेमे से सक्रिय पूर्व जिला पंचायत सदस्य पति शिव नारायण शर्मा ने बताया कि जिस अदालत में सुनवाई होनी थी, वहां बुधवार को निर्धारित पहले से आठ नंबर तक के केस सुने गए। इस रिट का नंबर 14वां था, इससे पहले ही अदालत मुलतवी कर दी गई। इस प्रकरण में हाईकोर्ट ने 17 जुलाई को दोनों पक्षों को नोटिस दिए हैं।
विज्ञापन

गौर हो कि जिला प्रशासन ने भाजपा के खेमे की अपील पर अविश्वास प्रस्ताव की बैठक 29 जुलाई को जिला पंचायत कार्यालय पर बुलाई है। भाजपा खेमे ने 29 सदस्यों के समर्थन पत्र जिला प्रशासन को सौंपकर अविश्वास प्रस्ताव बैठक बुलाने की मांग की थी। इसके बाद बसपा पक्ष से उपेंद्र सिंह नीटू ने 34 सदस्यों का समर्थन पत्र जिला प्रशासन को सौंपा था। अगर स्टे नहीं मिला तो अविश्वास प्रस्ताव आएगा। अन्यथा की सूरत में अविश्वास प्रस्ताव नहीं आएगा। इस प्रकरण में भाजपा पक्ष से अलीगढ़ जिला जज, हाईकोर्ट इलाहाबाद और हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में पहले ही कैविएट दाखिल की जा चुकी है, इसलिए इस पक्ष को भी सुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें