फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सिपाही ड्यूटी से नदारद मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी से नदारद मिले चार सिपाही
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़। एक ओर ट्रेनों में अपराधों की संख्या बढ़ रही है तो वहीं जीआरपी कर्मी आराम फरमा रहे हैं। इसकी जानकारी बुधवार को उस वक्त हुई जब थाना प्रभारी ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों के प्वाइंट चैक करने पहुंचे। उन्हें चार सिपाही अपने ड्यूटी प्वाइंट से गायब मिले। उन्होंने तत्काल चारों सिपाहियों के खिलाफ जीडी में तस्कारा अंकित किया। उन्होंने बताया कि यह रिपोर्ट एसपी रेलवे को भेजी जाएगी।
वाकया बुधवार रात का है। रेलवे पुलिस के आलाधिकारियों के साफ निर्देश हैं कि ट्रेनों में मुसाफिरों की सुरक्षा के लिए गश्त प्रक्रिया सतत रूप से होती रहे। इसको ध्यान में रखते हुए जीआरपी प्रभारियों को निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश हैं। इस क्रम में जीआरपी प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने तैनात सिपाहियों के प्वाइंटों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्हें चार सिपाही ड्यूटी से नदारद मिले। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि सिपाही की प्वाइंटों पर तैनाती इसलिए की जाती है, जिससे मुसाफिरों के साथ कोई अप्रिय घटना न हो। निरीक्षण के दौरान चार सिपाही अपने प्वाइंटर पर नहीं मिले। इनकी रिपोर्ट एसपी रेलवे को भेजी जाएगी। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें