फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: अलीगढ़ में चित्रकला विषय की 7090 व भूगोल की 398 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, इतने फर्जी छात्र पकड़े

Mon, 28 Mar 2022 11:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

पहली पाली में हाईस्कूल के चित्रकला व रंजनकला विषय में पंजीकृत 55,962 में से 48872 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 7090 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में इंटरमीडिएट के भूगोल विषय की परीक्षा में पंजीकृत 4815 में से 4417 उपस्थित रहे, जबकि 398 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के व्यवसाय अध्ययन, व्यापारिक संगठन विषय की परीक्षा में पंजीकृत 4789 में से 4418 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के चित्रकला विषय की परीक्षा 7090 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी। इंटरमीडिएट के भूगोल की परीक्षा में 398 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। पहली पाली में हाईस्कूल के चित्रकला व रंजनकला विषय में पंजीकृत 55,962 में से 48872 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 7090 अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन


पहली पाली में इंटरमीडिएट के भूगोल विषय की परीक्षा हुई, जिसमें पंजीकृत 4815 में से 4417 उपस्थित रहे, जबकि 398 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के व्यवसाय अध्ययन, व्यापारिक संगठन विषय की परीक्षा में पंजीकृत 4789  में से 4418 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 371 अनुपस्थित रहे।

तीन फर्जी छात्र पकड़े

हाईस्कूल के चित्रकला की परीक्षा के निरीक्षण के दौरान सचल दल ने तीन फर्जी छात्र पकड़े। परीक्षा केंद्र राजकीय हाईस्कूल जवार में सचल दल प्रभारी मनोरमा ठाकुर ने दो फर्जी परीक्षार्थियों को दूसरे छात्र की जगह पर परीक्षा देते पकड़ा, जबकि पूर्व में ही हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके छात्र को भी पकड़ा गया। यह छात्र आयु बदलकर परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक ने इन विद्यार्थियों को अग्रसारित करने वाले श्री करन सिंह इंटर कॉलेज हरदोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाना पालीमुकीमपुर में तहरीर दी है।

उधर, यूपी बोर्ड की परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों की जानकारी 30 मार्च तक मांगी गई है, जिनकी आयु औसत से ज्यादा प्रतीत हो रही है। इन परीक्षार्थियों की जन्म तिथि उनके आधार कार्ड व प्रवेश पत्र में भिन्न-भिन्न अंकित हैं या किसी अन्य कारण से वह संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें