डांस अलीगढ़ डांस सीजन-7 का रविवार को रामघाट रोड स्थित एक कैफे में रविवार को पहला ऑडिशन आयोजित किया गया। आयोजक राज सक्सेना ने बताया कि सामाजिक संस्था अलीगढ़ हेल्प लाइन द्वारा यह आयोजन कराया जा रहा है।
ऑडिशन में दो वर्ग थे। जूनियर में 4 से 10 साल तक के बच्चे। वहीं सीनियर में 14 से 30 साल के प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान 70 से ज्यादा लोगों ने ऑडिशन दिया। निर्णायक की भूमिका रेणु मित्तल, रश्मि आनंद व आरती सिंह ने निभाई। 11 मार्च को इसका परिणाम आएगा। इस मौके पर अली ख्वाजा, अभिषेक सक्सेना, हर्ष वर्धन, लोकेश सिंघल, स्वदेश सरकनिया, हिमांशु सैनी, पवन सैनी, के एम भारद्वाज, सपना आदि मौजूद रहे। संवाद