एक निजी अस्पताल में कोरोना से पीड़ित 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 66 लोग संक्रमित और 136 लोग कोरोना को पराजित कर स्वस्थ हुए हैं। जनपद में अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 8336 और स्वस्थ लोगों की संख्या 7111 हो गई है। होम आइसोलेशन एवं कोविड-19 अस्पताल में 1186 सक्रिय मरीज है। जांचों की संख्या 1.74 लाख से अधिक हो गई है।
क्वार्सी स्थित एक निजी कोविड-19 अस्पताल में भर्ती मुकुंदपुर निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार नुमाइश मैदान स्थित मुक्तिधाम में किया गया। जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल अस्पताल, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में 66 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में बिजौली के 4, किशनपुर, सराय बरला, एफसीआई रामपुर, राधिकापुरम आगरा रोड, सिग्नेचर होम, माधव विहारा, गायत्री रोड खैर रोड, रामबाग कॉलोनी के 2-2 लोग शामिल हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमितों को लक्षण के आधार पर भर्ती किया जाएगा। संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जाएगा।