यूपी बोर्ड के इंटर के रसायन विज्ञान में 6440 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। समाज शास्त्र में 1002 परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। शनिवार को रसायन विज्ञान में पंजीकृत 37637 में से 31197 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 6440 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
समाज शास्त्र में पंजीकृत 7018 में से 6016 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 1002 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। फल एवं खाद्य संरक्षण व बुनाई तकनीक में एक-एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहा। नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रशिक्षण में तीन, परिधान रचना एवं सज्जा, पुस्तकालय विज्ञान में तीन-तीन, बेकिंग व कन्फेक्शनरी में पांच, ऑटो मोबाइल्स में आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
सीबीएसई : 10वीं के विज्ञान में 62 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
सीबीएसई के 10वीं में विज्ञान में 62 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा 19 केंद्रों पर हुई। पंजीकृत 7872 में से 7810 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सबसे ज्यादा सेंट जॉन्स स्कूल अतरौली में सात, अंकुर पब्लिक स्कूल, शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल, हेम विद्या निकेतन, विजडम पब्लिक स्कूल, रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल, अलबरकात पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर पांच-पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।