फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ सिक्ससंस 16 जिलों को जोड़ंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भाजपा नेता सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस को भाजपा बृज क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ का सह संयोजक बनाए जाने पर शनिवार को कई जगह उनका स्वागत किया गया। जिसमें रूसा हॉस्पिटल राठी हॉस्पिटल, सासनी गेट, खिरनी गेट, हाथरस अड्डा, दुबे का पड़ाव, महाजन होटल, रामघाट रोड सहित कई दर्जन जगहों पर पुष्प वर्षा स्वागत किया गया

इस मौके पर आभा रीजेंसी में आयोजित सम्मान सभा में पूर्व कबीना मंत्री एवं वर्तमान एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि सौरभ 16 जिलों के व्यापारियों को जोड़ कर पार्टी को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन


सिक्ससंस ने भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों इष्ट मित्रों एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह जनहित के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। ब्रज क्षेत्र में आने वाले 16 जिलों के व्यापारियों के हितों के लिए काम करेंगे ।

युवा भाजपा नेता ठाकुर अभिमन्यु सिंह ने कहा कि आज का युवा मोदी जी के विकास कार्य से प्रभावित है एवं पुन: 2019 में उनकी सरकार बनेगी। डॉ राजीव अग्रवाल एवं शहर विधायक संजीव राजा ने सौरभ की नई जिम्मेदारी पर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन


यहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, जिलाध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी, युवा भाजपा उपाध्यक्ष संदीप मित्तल, जगन राधे, ललित बॉर्बी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें