न्यूज डेस्क, अमर उजाल, अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डॉ. जेडए डेंटल कॉलेज के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग में तीन माह का स्व वित्त पोषित क्लीनिकल ट्रेनिंग प्रोग्राम 1 अगस्त 2018 से प्रारंभ होने जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीडीएस स्नातक डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीआई) मान्यता प्राप्त संस्थान के छात्र पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होंगे।
तीन अभ्यर्थियों को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। विभाग के चेयरमैन डॉ. जीएस हाशमी ने कहा कि पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन 25 जुलाई तक भेजे जा सकते हैं।