फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दीक्षांत भाषणों को दिया पुस्तक का रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व मीडिया सलाहकार डॉ. जसीम मोहम्मद ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा विभिन्न विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह में दिए गए भाषणों को संकलित करके एक कॉफी टेबल पुस्तक ‘दी प्रेसीडेंट रामनाथ कोविंद कनवोकेशन्स’ पुस्तक प्रकाशित की है। इससे पूर्व डॉ. जसीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी पुस्तक लिख चुके हैं।

डॉ. जसीम ने पुस्तक में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जीवन एवं कार्यों पर चर्चा की है। पुस्तक में नवंबर 2017 से लेकर 18 अप्रैल 2018 को श्रीमाता वैष्णोे देवी विश्वविद्यालय में दिए गए भाषणों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 7 मार्च 2018 को एएमयू के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे। पुस्तक में एएमयू के दीक्षांत भाषण को भी शामिल किया गया है। पुस्तक में राष्ट्रपति के भाषण को हिंदी एवं अंग्रेजी भाषाओं में प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन


डॉ. जसीम कहते हैं कि रामनाथ कोविंद के भाषण युवाओं एवं छात्रों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। भाषण सुनने के बाद लोग उनके तथ्य भूल जाते हैं, इसलिए उन्होंने राष्ट्रपति के दीक्षांत भाषणों को संकलित कर पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया है। डॉ. जसीम ने बताया कि पुस्तक का विमोचन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। उनकी सहमति मिल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें