फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी में दम है तो जनता के बीच दें शहादत का हिसाब

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी में दम है तो जनता के बीच दें शहादत का हिसाब
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

पीएम नरेंद्र मोदी में नैतिकता है तो देश की सीमा पर मिलिट्री के अधिकारी एवं जवानों की ताबड़तोड़ शहादत का जनता की अदालत में जवाब दें। एक तरफ पूरे देश का किसान आर्थिक तंगी से दुखी होकर आत्महत्या कर रहा है। दूसरी ओर केंद्र और प्रदेश सरकार के मुखिया बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं।

उक्त विचार टप्पल ब्लाक के गांव वेना में किसान मजदूर पंचायत को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मोदी के बड़े बोल और विदेश निति से देश की सीमा पर शहादत बढ़ी है। पाकिस्तान, चीन और नेपाल की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने नौजवानों को 15 लाख रुपये देने का वादा किया, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में प्रधान मनोज तालान, कॉलेज प्रबंधक सतपाल सिंह, ठाकुर संतोष सिंह जादौन, नाथीलाल शर्मा, युवा नेता कुंवर गौरांग देव चौहान, रजत शर्मा, पवन चौधरी, किसान नेता रामवीर आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान सौरभ पाटिल, राकेश, सुबोध, पिंट, राजेंद्र, अनिल तालान, आकाश, आरचंद जमींदार आदि मौजूद थे। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी ओमवीर सिंह तथा संचालन मास्टर विजयपाल सिंह तालान ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें