फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के तीन प्रकरणों में जमानत याचिकाएं खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
ठगी के तीन प्रकरणों में जमानत याचिकाएं खारिज
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला ,अलीगढ़।

सत्र न्यायाधीश कल्पना मिश्रा के न्यायालय से ठगी आदि के मुकदमों में तीन जमानत याचिकाएं खारिज की गई हैं। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता डीजीसी डॉ. अबसार किदवई ने बताया कि रामवीर सिंह व मीना देवी निवासीगण अंबेडकर नगर गांधीपार्क की ओर से जमानत याचिका दायर की गई थी।

इन दोनों पर वर्ष 2010 में नौकरी दिलाने के नाम पर 25 हजार रुपये लेने का आरोप था। इसके बाद न तो रुपये मिले और न नौकरी। इस मामले में अदालत ने उनकी जमानत खारिज की है।
विज्ञापन


इसी तरह सुधाकर साहू निवासी मढ़ई सोरों कासगंज की जमानत याचिका खारिज की गई है। इन पर सर सैयद नगर निवासी व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 1 जुलाई 2017 को 90 हजार की ऑनलाइन ठगी का आरोप था।
विज्ञापन


इस गैंग के तीन सदस्य क्वार्सी पुलिस ने गिरफ्तार किए थे। इसी न्यायालय से नीरज शर्मा निवासी सूत मील बीमा नगर बन्नादेवी की जमानत याचिका खारिज की गई है। इन पर जमीन के फर्जीवाड़े का आरोप था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें